Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र: स्कॉर्पियो 700 फीट गहरी खाई में गिरी, 8 युवकों की मौत

Maharashtra accident news 8 died, Scorpio fall into GorgeMaharashtra accident news 8 died, Scorpio fall into Gorge

एआर लाइव न्यूज। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्कॉर्पियो (एसयूवी) वाहन के 700 फीट गहरी खाई में गिरने से हुए भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी है। ये सभी स्कॉर्पियो गाड़ी से दापोली से सतारा जा रहे थे। पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 700 फीट खाई में जा गिरी। Maharashtra accident news : 8 died, Scorpio fall into Gorge

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का किसी को पता नहीं चला। जब ये लोग सतारा नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की। पुलिस से संपर्क किया तो इनकी लास्ट लोकेशन पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर के जरिए पता चली। पुलिस ने तलाश शुरू की तो सोमवार सुबह अंबेनली घाट इलाके में गहरी खाई में दिखाई दी। स्कॉर्पियो सवार सभी मृतक सतारा जिले के असगांव (कोरेगांव तालुका) के रहने वाले थे। ये सभी दापोली घूमने गए थे और घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा था, ऐसे में पुलिस के लिए नीचे उतरकर शवों को बाहर निकालना बड़ी चुनौती थी। पुलिस के सहयोग के लिए ट्रैकिंग ग्रुप और रेस्क्यू टीमें खाई में उतरीं। दूरबीन और रस्सी की मदद से शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

Exit mobile version