Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर जिले में 100 मेगावाट बिजली की कमी

Udaipur District In charge Secretary T Ravikant Conducts District-Level Review MeetingUdaipur District In charge Secretary T Ravikant Conducts District-Level Review Meeting

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में मांग और आपूर्ति के बीच करीब 100 मेगावाट बिजली की कमी है। जिले के प्रभारी सचिव टी रविकांत द्वारा सोमवार को उदयपुर में ली गई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में एवीवीएनएल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। udaipur news District Level Review Meeting | latest news udaipur District Level Review Meeting | avvnl news udaipur

बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कहा कि दरीबा (राजसमंद) में 220 केवी जीएसएस का कार्य पूर्ण होने पर 60 से 70 मेगावाट तक की कमी दूर हो जाएगी। जिससे उदयपुर शहर और जिले में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने में काफी राहत मिलेगी। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में एवीवीएनएल के अधिकारियों ने दावा किया कि वर्तमान स्थिति में भी जिले में पूरी क्षमता से बिजली आपूर्ति की जा रही है। प्रभारी सचिव ने आगामी कृषि सीजन को देखते हुए फर्टिलाइजर की संभावित कमी से निपटने के लिए पूर्व तैयारी करने,पेयजल प्रबंधन, मानसून पूर्व तैयारी और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने उदयपुर शहर से सटे देबारी एवं आसपास के क्षेत्रों में केमिकल युक्त पानी मिलने की शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और समस्या के निराकरण के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेज जाए।

संपर्क पोर्टल के लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

प्रभारी सचिव ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एडीएम दीपेंद्र सिंह, गिर्वा एसडीएम अवुला साईं कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version