करीब 2.09 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे : मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली NEET UG-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने समीक्षा बैठक ली। NEET UG-2026 Examination | NEET UG-2026 Exam latest news | NEET paper leak | neet paper leak 2026 news
मुख्य सचिव ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों एवं जिलों की विशेष निगरानी की जाए। सभी कलेक्टर और एसपी को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने के साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी निर्देश दिए। NEET UG-2026 Examination Chief Secretary rajasthan review meeting regarding the examination | NEET UG-2026 Exam latest news | NEET-UG 2026 paper leak case
दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा
बैठक में एनटीए महानिदेशक/ डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने बताया कि राज्य में 27 जिलों के 611 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2.09 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा सामग्री एवं OMR शीट्स के सुरक्षित परिवहन एवं संरक्षण हेतु भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गायत्री राठौड़, प्रमुख शासन सचिव परिवहन भवानी सिंह देथा, शासन सचिव ऊर्जा आरती डोगरा,एसओजी, NIC, राजमेस के अधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, एसपी व संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।
पेपर लीक होने से दोबारा हो रही है यह परीक्षा
NEET UG-2026 परीक्षा गत 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने का मामला सामने आने पर 11 मई को यह परीक्षा रद्द कर दी गई। अब दोबारा यह परीक्षा 21 जून 2026 को होगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

