Site iconSite icon AR Live News

पाहेर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं आर्ट वर्कशॉप

international Seminar and Art Workshop in Paher pacific university udaipurinternational Seminar and Art Workshop in Paher pacific university udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पाहेर विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज, डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा 22 एवं 23 मई 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह आयोजन कला, संस्कृति एवं अंतरराष्ट्रीय कलात्मक संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बना, जिसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकारों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। international Seminar and Art Workshop in Paher university udaipur

सेमिनार के पहले दिन मुख्य वक्ता टॉमी बार, डॉ. गोपाल प्रसाद, अंकित प्रसाद एवं केइचिरो किमोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट माननीय प्रो हेमंत कोठारी ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रो. हेमंत कोठारी एवं केइचिरो किमोरी के बीच विद्यार्थियों के लिए एमओयू एवं स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

इस चर्चा में भारतीय एवं जापानी कला विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। यह पहल भविष्य में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने, नई कला तकनीकों को समझने एवं वैश्विक कला मंच से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

सेमिनार के दौरान कलाकारों ने समकालीन कला, भारतीय पारंपरिक कला शैली, वैश्विक कला संवाद तथा नई रचनात्मक संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने कलाकारों से संवाद कर कला की नई तकनीकों एवं विचारधाराओं को समझा तथा अंतरराष्ट्रीय कला जगत के अनुभव प्राप्त किए।

कार्यक्रम के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप का हुई। विशेषज्ञ कलाकारों ने विद्यार्थियों को लाइव आर्ट डेमोंस्ट्रेशन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version