प्रदेश के अधिकांश भागों में तेज गर्मी का दौर जारी : मेवाड़ में चित्तौड़ अभी भी सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है। मेवाड़ में चित्तौड़ अभी भी सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार पांच दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होना तय है। heatwave conditions are likely in Rajasthan | udaipur temperature heat wave | latest news Heatwave udaipur rajasthan | udaipur temperature heat wave
पिछले 24 घंटों में राजस्थान में चित्तौड़, फलोदी, बीकानेर व चूरू में दिन का तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री जबकि आबूराज में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। latest news Heatwave udaipur rajasthan | udaipur Heatwave rajasthan latest news
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी (40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती) व हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। udaipur temperature heat wave forecast
चार-पांच दिन कहीं कहीं हीटवेव की संभावना
आगामी 4-5 दिन राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। आगामी 4-5 दिन राज्य के पश्चिमी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव की चलने की प्रबल संभावना है।
इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून और आगे बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 23 मई 2026 को दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों में और आगे बढ़ गया है। अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के अंडमान सागर,दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और शेष भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

