Site iconSite icon AR Live News

तस्करी से लाई गई 60000 किलो विदेशी सुपारी जब्त

DRI seizes 60000 kg smuggled foreign origin areca nuts in North-East regionDRI seizes 60000 kg smuggled foreign origin areca nuts in North-East region

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की गुवाहाटी क्षेत्रीय इकाई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में कल और इस सप्ताह की शुरुआत में संचालित किए गए दो बड़े अभियानों में लगभग 60000 किलोग्राम तस्करी की गई विदेशी सुपारी जब्त की है। DRI seizes 60000 kg smuggled foreign origin areca nuts | Ministry of Finance

डीआरआई ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मिजोरम और असम में अभियान संचालित करते हुए ये ज़ब्ती की। शुरुआती जांच में पता चला कि इस विदेशी सूखी सुपारी की म्यांमार-मिजोरम सीमा के रास्ते म्यांमा से भारत में तस्करी की जा रही थी। Directorate of Revenue Intelligence (DRI)

इस अभियान में डीआरआई को असम राइफल्स की 38वीं बटालियन का सहयोग मिला। अब तक इन अभियानों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पड़ोसी देश से सुपारी की अवैध आवक घरेलू सुपारी उत्पादकों को गंभीर आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक सुरक्षा को कमजोर कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version