जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान में पंचायतीराज और नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए चुनाव की डेडलाइन तय कर दी है। High Court Sets Deadline for Panchayat and Local Body Elections | latest news Panchayat and Local Body Elections
हाईकोर्ट में लंबित इस मामले में पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राजस्थान में 31 जुलाई 2026 तक पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को आगामी 20 जून तक हर हाल में रिपोर्ट सौंपने के आदेश भी दिए है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग की ओर से दायर प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए यह समय सीमा तय की है। rajasthan High Court Panchayat and Local Body Elections order news
अब राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग पर तय समय सीमा में चुनाव कराने का दबाव बढ़ गया है
इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग पर तय समय सीमा में चुनाव कराने का दबाव बढ़ गया है। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और निकायों का कार्यकाल खत्म हुए लंबा समय हो गया है। उसके बाद चुनाव नहीं होने से खासकर राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में इंतजार बना हुआ है। पंचायतीराज और नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर गिरिराज सिंह व कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने लेकर याचिका दायर की थी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

