ई-सिगरेट तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई ने डीआरआई ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांडों की लगभग 3,00,000 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (वेप) जब्त की है। जिनकी कीमत 120 करोड़ रुपये से अधिक है। DRI seizes 300000 electronic cigarettes | Ministry of Finance
वित्त मंत्रालय के अनुसार प्रतिबंधित ई-सिगरेटों को हर बार चीन से मंगाया गया था और इन्हें फर्नीचर और धातु की कुर्सी के पुर्जों, जैसी वस्तुओं में छिपाकर आयात किया गया था। भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और सभी इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन वितरण प्रणालियां (ईएनडी) सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में और लोगों को नुकसान से बचाने के लिए अधिनियमित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध (उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) अधिनियम 2019 के तहत प्रतिबंधित हैं। Directorate of Revenue Intelligence (DRI) news
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

