Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से हल्की राहत

rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तेज गर्मी के दौर के बीच उदयपुर में दो दिन से ठंडी हवाएं चलने और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने से भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली है। वर्तमान में प्रदेश में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। Udaipur Heat wave Relief | udaipur temperature heat wave | latest news Heatwave udaipur rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 40.7 और आबूराज में 31.2 डिग्री रहा। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन व कहीं-कहीं आंधी (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की संभावना है। monsoon 2026 latest update | udaipur Heatwave rajasthan latest news

आगामी 48 घंटों में राज्य के कुछ भागों में तेज धूल भरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 24 मई से पुनः तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version