Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर सहित 20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच

central government reduce petrol diesel price -1central government reduce petrol diesel price -1

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उदयपुर सहित प्रदेश के 20 जिलों में पेट्रोल पंपों की जांच में गड़बड़ियां पकड़ में आई है। विभाग के 23 जांच दलों द्वारा अलग अलग समय में 20 जिलों में कुल 226 पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 110 पेट्रोल पंपों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 221500 रुपये का जुर्माना वसूला। Inspection of 226 Petrol Pumps Across 20 Districts Including Udaipur | Department of Consumer Affairs Rajasthan | latest news udaipur rajasthan

निरीक्षण में 60 पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल एवं डीजल दिए जाने के मामले सामने आए। जिनमें कुल 103 नोजल सीज \ बंद किए गए तथा 153000 रुपये का जुर्माना लगाया। कुछ पेट्रोल पंपों पर प्रति 5 लीटर में 30 मिली से 120 मिली तक कम ईंधन दिया जाना पाया गया। विभागीय अनुमान के अनुसार इन अनियमितताओं के कारण उपभोक्ताओं को प्रतिदिन लगभग 211 लीटर पेट्रोल-डीजल कम दिया जा रहा था। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21100 रुपये प्रतिदिन है। यही आंकड़ा मासिक स्तर पर लगभग 6357 लीटर एवं 635700 रुपये तक पहुंचता है। Department of Consumer Affairs Rajasthan | latest news udaipur rajasthan | Inspection of Petrol Pump in Udaipur

शॉर्ट डिलीवरी के मामलों में जयपुर में 3 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 12 नोजल, नागौर में 4 पेट्रोल पंपों पर 11 नोजल, बाडमेर में 6 पेट्रोल पंपों पर 10 नोजल, सिरोही में 7 पेट्रोल पंपों पर 9 नोजल, दौसा में 2 पेट्रोल पंपों पर 7 नोजल, भरतपुर में 4 पेट्रोल पंपों पर 6 नोजल, अलवर में 2 पेट्रोल पंपों पर 5 नोजल, जोधपुर एवं पाली में 4.4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 5-5 नोजल सीज किये गये।

सीकर में 1 पेट्रोल पंप पर 4 नोजल, अजमेर एवं भीलवाडा में 3-3 पेट्रोल पंपों पर 4-4 नोजल,जैसलमेर में 4 पेट्रोल पंपों पर 4 नोजल, बीकानेर में 1 पेट्रोल पंप पर 3 नोजल, कोटा एवं उदयपुर में 2-2 पेट्रोल पंपों पर 3-3 नोजल, तथा डूंगरपुर में 3 पेट्रोल पंपों पर 3 नोजल, झालावाड एवं झुंझुनू में 2-2 पेट्रोल पंपों पर 2-2 नोजल एवं सवाई माधोपुर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्यवाही करते हुए 1 नोजल सीज किया गया।

72 पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान नियमों के उल्लंघन पाए गए

विभाग द्वारा 72 पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान नियमों के उल्लंघन पाए गए। जिनमें 5 लीटर माप सत्यापित नहीं होना तथा सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं करना प्रमुख रहा। इन मामलों में कुल 68500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version