Site iconSite icon AR Live News

Godman नहीं, Conman निकला नासिक का अशोक एकनाथ खरात उर्फ कैप्टन

ED arrest conman ashok Eknath Kharat self-proclaimed godman in Money LaunderingED arrest conman ashok Eknath Kharat self-proclaimed godman in Money Laundering

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्वघोषित देवदूत अशोक कुमार एकनाथ खरात उर्फ कैप्टन को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर 7 दिनों की ईडी रिमांड पर लिया है।

ईडी ने इस कॉनमैन के नासिक स्थिति ठिकानों पर छापेमारी कर 13.92 करोड़ रुपये की नकद राशि, 5500 यूएसडी डॉलर करीब 5ण11 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा, और लगभग 1.12 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के आभूषण ज़ब्त किए गए। इसके अलावा ईडी ने 2.25 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि को फ्रीज़ कर दिया है और महंगी मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली है। तलाशी अभियानों के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड भी बरामद और जब्त किए गए। ED Mumbai arrest conman Ashok Eknath Kharat a self-proclaimed godman in Money Laundering | Money Laundering | Eknath Kharat | nashik news

ईडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने नासिक शहर के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में अशोककुमार एकनाथ खरात और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र मानव बलि तथा अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसके बाद शिरडी पुलिस स्टेशन, अहिल्यानगर और राहाता पुलिस स्टेशन अहिल्यानगर में दर्ज एफआईआर को भी जांच के लिए मौजूदा एफआईआर में क्लब कर दिया।

जांच में पता चला कि अशोककुमार एकनाथ खरात उर्फ कैप्टन कथित तौर पर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रथाओं की आड़ में एक संगठित वसूली रैकेट चलाता था। आरोपी कथित तौर पर खुद को भगवान शिव का अवतार बताता था, अलौकिक शक्तियों और दिव्य ज्ञान होने का दावा करता था और मनगढ़ंत अनुष्ठानों, धोखेबाज तरीकों और भावनात्मक हेरफेर के जरिए पीड़ितों के मन में मौत और काला जादू का डर पैदा करता था। इस तरह के तौर-तरीके अपनाकर, आरोपी कथित तौर पर अवतार पूजा, धार्मिक उपायों और आध्यात्मिक मार्गदर्शन की आड़ में पीड़ितों से बड़ी मात्रा में पैसे और कीमती संपत्ति वसूलता था।

एक मामले की जांच में पता चला कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से लगभग 5.62 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी, यह पैसा अशोक खरात के कहने पर एक लग्जरी मर्सिडीज गाड़ी खरीदने, विदेश यात्राओं, अमेरिका में मेडिकल इलाज और फार्मर्महाउस संपत्तियों के विकास पर खर्च के रूप में लिया गया था।

जांच में आगे यह पता चला कि जबरन वसूली और धोखाधड़ी से हासिल की गई अपराध की कमाई को कथित तौर पर कई बैंक खातों, सहकारी ऋण समितियों (चल और अचल संपत्तियों) और विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर उनकी जानकारी या सहमति के बिना खोले गए प्रॉक्सी खातों के जरिए कई चरणों में घुमाया और मनी लॉन्ड्रिंग किया गया। आरोपी ने कथित तौर पर दो सहकारी ऋण समितियों के जरिए कई बेनामी खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट चलाए, जिनमें बड़ी मात्रा में नकद जमा किया गया, उसे फिक्स्ड डिपॉजिट में बदला गया और बाद में नकद के रूप में ही निकाल लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर और नॉमिनी की जानकारी का इस्तेमाल करके ऐसे खातों पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और कथित तौर पर अपराध की कमाई का इस्तेमाल चल और अचल संपत्तियां खरीदने के लिए किया। ईडी ने सर्च ऑपरेशन के तहत आरोपी और उसके साथियों से जुड़े कई आवासीय और व्यावसायिक परिसरों छापे मारे और बैंक लॉकरों और वाहनों पर की तलाशी ली। सर्च ऑपरेशन में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ, जिसे ईडी ने जब्त किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version