Site iconSite icon AR Live News

कुंवारिया-भीलवाड़ा को रेल से जोड़ा जाए: महिमा कुमारी मेवाड़

mp mahima kumari mewar raises rail connectivity demand in ZRUCC meeting for rajsamandmp mahima kumari mewar raises rail connectivity demand in ZRUCC meeting for rajsamand

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार से जुड़ी प्रमुख मांगे समिति के समक्ष रखी। mp kumari mewar rail connectivity demand in ZRUCC meeting | mp mahima kumari news latest | Rajsamand rail connectivity mp mahima kumari news

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कुंवारिया-भीलवाड़ा वाया गंगापुर नई रेल लाइन की मांग को प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राजसमंद को सीधे भीलवाड़ा से जोड़कर औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा देगी।

सांसद ने देवगढ़ मदारिया से हरिपुर (बर) तक नई रेल लाइन परियोजना की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन केवल एक नई कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि मेवाड़ को सीधे मारवाड़ से जोड़ने वाला विकास का नया सेतु साबित होगी। देवगढ़, नाथद्वारा, राजसमंद सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। बैठक में रेलवे अधिकारियों के साथ ही समिति में शामिल सांसद-विधायक भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version