Site iconSite icon AR Live News

कालिका ने धरदबोचे 28 लफंगे: मनचलों और लफंगों की खैर नहीं

udaipur police Kalika team caught 28 Rowdies No Mercy for Molesterudaipur police Kalika team caught 28 Rowdies No Mercy for Molester

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इन दिनों शहर में उदयपुर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम की खूब चर्चा है और लफंगों और मनचलों में खौफ है। राह चलती लड़की को कमजोर समझ उसे परेशान करने, उसका पीछा करने या फब्तियां कसने वाले लफंगों को उनकी लफंगई भारी पड़ रही है, क्यों कि ये राह चलती लड़कियां कमजोर नहीं कालिका है। शहर में पिछले एक सप्ताह से उदयपुर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला पुलिसकर्मी सादा वस्त्रों में लगातार डेकॉय ऑपरेशन कर ऐसे ही लफंगों और मनचलों को पकड़ रही हैं, जो सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों से छेड़छाड़, फब्तियां कसने, पीछा करने जैसी हरकतें करते हैं। udaipur police Kalika team caught 28 Rowdies: No Mercy for Molester

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत से अब तक करीब 28 आरोपियों को कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा पकड़ा गया है। ये सभी आरोपी स्कूल, कॉलेज के आस-पास या सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार, शराब का सेवन व अन्य अपराध करते हुए पकड़े गए हैं। | udaipur police | udaipur police Kalika patrol team | udaipur police Lady patrol team

एसपी के निर्देशानुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सादा वस्त्रों में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पार्क, स्कूल, कॉलेज के आसपास, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले इलाकों में गुप्त निगरानी व लगातार गश्त कर शराब का सेवन, महिलाओं/छात्राओं पर फब्तियां कसने, अनुचित व्यवहार व अन्य अपराध करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने मंगलवार को भी घंटाघर व हिरणमगरी थाना क्षेत्र से 3 व्यक्तियों को अनुचित व्यवहार व सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर स्थानीय थानों के सहयोग से डिटेन किया गया व 02 मोटरसाइकिल जब्त की गई।

Advt must watch : Turning Celebration into Memories with anchor reena jain

https://www.instagram.com/reel/DYUmktUBeW1/?igsh=OXJkMG8zdXgyM2Q=

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version