Site iconSite icon AR Live News

लापता व्यापारी का फतहसागर में मिला शव: दो दिन से तलाश रही थी रेस्क्यू टीमें

udaipur news business man dead body found in fateh sagar lake after two days Searchudaipur news business man dead body found in fateh sagar lake after two days Search

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर झील में दो दिन पहले तैरने उतरे व्यापारी ललित मेहता का मंगलवार को शव मिला है। दो दिन पहले लापता होने के बाद से रेस्क्यू टीमें फतहसागर झील में उनकी तलाश कर रही थीं। तैराकी में निपुण, वर्षों से फतहसागर में तैराकी कर रहे, कईयों को तैराकी सिखा चुके, बेहद जिंदादिल और हंसमुख छवि वाले ललित मेहता की डूबने से मौत हुई, यह जिसने भी सुना वह चौंक गया। अशोक नगर निवासी 62 वर्षीय ललित मेहता की धानमंडी में अनाज की दुकान थी। udaipur news business man dead body found in fateh sagar lake after two days Search

अंबामाता पुलिस ने बताया कि आज फतहसागर झील में फाउंटेन के पास ललित मेहता का शव बरामद हुआ है। रविवार सुबह हर दिन की तरह वे सुबह करीब 8 बजे फतहसागर पहुंचे थे, जहां व्यायाम करने के बाद वे पानी में उतर गए थे। इसके बाद से वे लापता थे। दोपहर तक भी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन किया। फोन नहीं उठाया तो परिजन उन्हें तलाशते हुए फतहसागर पाल पर पहुंचे। पाल की पार्किंग में उनकी गाड़ी खड़ी मिली, वहीं पाल की छतरी के पास उनके कपड़े रखे थे। डूबने की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीमों ने फतहसागर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीमें दो दिन से उनकी तलाश कर रही थीं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version