राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, लू का भी अलर्ट
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। देश भर में भीषण गर्मी के दौर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ हिस्सों दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी,अंडमान सागर के कई हिस्सों, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर गया। monsoon 2026 latest update | heat wave udaipur rajasthan | udaipur rajasthan heatwave alert | latest news Monsoon 2026 | advance of southwest monsoon 2026
मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां है। मानसून के केरल में 26 मई तक पहुंचने की संभावना है। इसमें मॉडल त्रूटि के रूप में 4 दिन आगे पिछे हो सकते है। Progress of SW Monsoon | India Meteorological Department Monsoon 2026 | latest update Monsoon 2026 | heat wave udaipur rajasthan monsoon 2026
इधर राजस्थान में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 17 से 22 मई तक कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की लहर चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी 17 से 22 मई तक लू चलने की संभावना है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

