होटल से घर लौट रहा था युवक
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में अंबेरी से भुवाणा चौराहे के बीच सुखेर घाटी के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गयी। लोगों को आता देख ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़ फरार हो गया। udaipur accident news | truck hits scooty man died in sukher udaipur
सुखेर थानाधिाकारी भरत योगी ने बताया कि हादसे में आगरा (यूपी) हाल शोभागपुरा निवासी मुकेश पाठक (34) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाठक की मौत हुई है। मुकेश उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित होलीमोंट होटल-रिसोर्ट में काम करता था। वह आज दोपहर होटल से घर शोभागपुरा जा रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे वह अंबेरी से भुवाणा चौराहे बीच सुखेर घाटी पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक ने मुकेश की स्कूटी को टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया है।udaipur crime news | udaipur live news | udaipur news latest
पहीए में फंस गया था युवक, फिर भी चालक ने ट्रक नहीं रोका
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे के दौरान मुकेश के पैर ट्रक के पहीए में फंस कर बुरी तरह कुचल गए। ट्रक चालक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया और फिर ट्रक रोक मौके से फरार हो गया। मुकेश के दोनों पैर बुरी तरह ट्रक के पहीए में फंसे थे। हादसा होता देख आस-पास के व्यापारी और लोग उसे बचाने दौड़े और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। लोगों ने बमुश्किल युवक को ट्रक के पहीए के नीचे से निकाला और एंबुलेंस तक पहुंचाया। लेकिन बेहद गंभीर घायल मुकेश ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

