हत्या कर युवक का पर्स और मोबाइल तक लूट ले गए थे आरोपी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-पिण्डवाड़ा हाईवे एक्सीडेंट के लिए तो खतरनाक जोन बना है, अब इस पर हत्या भी होने लगी हैं। सात दिन पहले उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर टाकरी घाटी के पास हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए बेकरिया थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या और लूट के इस सनसनीखेज मामले में एक नया खुलासा हुआ है, कि बदमाश आरोपी मृतक युवक से हाईवे पर साइड देने की बात पर उलझे थे। udaipur crime news | udaipur police | murder on udaipur pindwara highway | bekariya police udaipur | udaipur latest news | udaipur live news | udaipur news | murder in udaipur | udaipur news latest
एसपी डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि हत्या के आरोप में बेकरिया निवासी भरत (27) पुत्र पुनाराम, राकेश (20) पुत्र लसमा, पिण्डवाड़ा के मालेरा निवासी मुन्ना उर्फ मनीष (20) पुत्र देवाराम और मोरस पारिया निवासी प्रवीण (20) पुत्र काला को गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें नामजद कर लिया गया है। आरोपियों ने 6 मई को कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों पिण्डवाड़ा के ठण्डीबेरी निवासी मेवाराम पुत्र लिंबाराम और उसके दो दोस्त शैतान कुमार और मीठाराम पर तलवार-चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था, जिसमें मेवाराम की मौत हो गयी थी। हाईवे पर हुई इस वारदात के खुलासे से एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में डीएसपी डूंगर सिंह चुण्डावत और थानाधिकारी उत्तम सिंह की अहम भूमिका रही है। udaipur poilice arrest four accused in murder on udaipur pindwara highway
आरोपी खुद रॉन्ग साइड से जा रहे थे
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वारदात की रात दो बाइक पर वे सभी 6 आरोपी हाईवे पर रॉन्ग साईड से जा रहे थे। सामने से सही साईड में आ रहे तीन युवकों (मेवाराम, शैतान कुमार और मीठाराम) के साथ उनका साइड देने की बात पर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी-गालीगलौज हुई, विवाद बढ़ता देख तीनों युवक आगे बढ़ गए तो आरोपी बाइक घुमाकर उनके पीछे-पीछे गए और जबरन रोककर उन पर तलवार और छुरी से हमला कर दिया था। तीनों को गंभीर घायल कर ये छह आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वारदात के दौरान आरोपी मृतक युवक का मोबाइल और पर्स भी लूट ले गए थे। इस हमले में मेवाराम की मौत हो गयी थी, जबकि उसके दोस्त गंभीर घायल हुए थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

