Site iconSite icon AR Live News

पुलिस की प्रदेश में सघन नाकाबंदी: जोधपुर और उदयपुर रेंज में सर्वाधिक कार्रवाई

rajasthan Police Intensive Blockades and search operation in staterajasthan Police Intensive Blockades and search operation in state

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान पुलिस की हर रेंज में व्यापक स्तर पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रदेश भर में स्थापित 727 नाकाबंदी पॉइंट्स पर पुलिस टीमों ने सघन जांच और तलाशी की। जिसमें हजारों वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। rajasthan Police Blockades and search operation in state | udaipur latest news | latest news udaipur | udaipur news | DGP Rajeev Sharma | Police Blockades and search operation | udaipur crime news | crime news | udaipur police | rajasthan police

राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वीके सिंह ने बताया कि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर गत सप्ताह पहले दिन बीकानेर, जोधपुर एवं जयपुर रेंज तथा दूसरे दिन भरतपुर, उदयपुर एवं कोटा रेंज में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। प्रदेशभर में कुल 727 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित कर 16 हजार 676 दुपहिया वाहनों तथा 18 हजार 795 चौपहिया वाहनों की सघन जांच कर कार्यवाही की गई।

रेंजवार कार्यवाही में जोधपुर रेंज में सर्वाधिक 1633 एमवी एक्ट प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि उदयपुर रेंज में 1583 तथा जयपुर रेंज में 1094 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। बीकानेर रेंज में 954, भरतपुर रेंज में 986 तथा कोटा रेंज में 935 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान कई गंभीर आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ। विभिन्न रेंजों में अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 106 बीएनएसएस में 8 वाहन सीज किए गए। एक्साइज एक्ट में 53, आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट में 10-10 एफआईआर दर्ज की गई। इस अवधि में विभिन्न एफआईआर व प्रकरणों में 89 तथा 170 बीएनएस में 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कोटा रेंज में अवैध धारदार हथियार के 6 प्रकरण दर्ज किए गए और लगभग 200 लीटर देशी शराब जब्त की गई। कोटा रेंज में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 75 टन काली बजरी 4 डम्पर, 4 ट्रैक्टर, 3 पिकअप एवं 3 ट्रेलर जब्त किए गए।

नम्बर प्लेट और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर कसा शिकंजा नम्बर प्लेट संबंधी नियमों के उल्लंघन के 857 प्रकरण तथा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के 739 प्रकरण दर्ज किए गए। अन्य मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनों में कुल 2856 प्रकरण दर्ज किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने,बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version