Site iconSite icon AR Live News

पीएमश्री स्कूल में डेढ़ करोड़ की साइंस लैब का हुआ लोकार्पण

Gangapur PM-SHRI School Science Laboratory Inaugurated by jp agarwal chairman of geetanjali groupGangapur PM-SHRI School Science Laboratory Inaugurated by jp agarwal chairman of geetanjali group

एआर लाइव न्यूज। गंगापुर में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर की ओर से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया गया है। कार्यक्रम में गीतांजलि ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल, गीता देवी अग्रवाल एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने फीता काटकर विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गंगापुर सहित आसपास के सर्व समाज द्वारा जेपी अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। Gangapur PM-SHRI School Science Laboratory Inaugurated by jp agarwal chairman of geetanjali group | GMCH Udaipur | bhilwara education news

समारोह की सबसे भावुक और आकर्षक झलक उस समय देखने को मिली जब चेयरमैन जेपी अग्रवाल अपने बचपन के सहपाठियों से मिले और वर्षों पुरानी यादें ताजा की। विद्यालय परिसर में अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि गंगापुर की मिट्टी और यहां की शिक्षा ने ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। आयोजन समिति अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश मेहता के साथ जेपी अग्रवाल ने अपने स्कूली जीवन के गुरुजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

चेयरमैन जेपी अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा आधार है। गंगापुर की इस विद्यालय में पढ़कर मैंने जीवन में आगे बढ़ना सीखा। व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए, उसे अपनी मातृभूमि और अपने विद्यालय को कभी नहीं भूलना चाहिए।

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्यपाल के सलाहकार कैलाश सोडानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने गीतांजलि ग्रुप द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिए किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version