Site iconSite icon AR Live News

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला: कांग्रेस ने कहा आरोपी भाजपा का कथित पदाधिकारी

NEET paper leak news ashok gehlot said Dinesh Binwal accused arrested in NEET paper leak, is an office-bearer of BJPNEET paper leak news ashok gehlot said Dinesh Binwal accused arrested in NEET paper leak, is an office-bearer of BJP

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में पकड़ा गया एक आरोपी दिनेश बिवांल भाजपा का कथित कार्यकर्ता निकला है। इस मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए कहा है कि क्या भाजपा सरकार इस मामले को इसीलिए छुपाने में लगी हुई थी, क्योंकि आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता है। | NEET UG 2026 | NEET UG 2026 Paper Leak | ashok gehlot | tika ram jully | NEET paper leak accused BJP worker

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में सरकार को निशाने पर लिया है। दोनों ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिवांल भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है। क्या यही कारण है कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने नीट पेपर लीक को दबाने की कोशिश की और कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। मैं 11 मई से यही कह रहा हूं कि भाजपा ऐसा क्यों कर रही है। ashok gehlot said Dinesh Binwal accused arrested in NEET paper leak, is an office-bearer of BJP

अशोक गहलोत और टीकाराम जूली ने दिनेश बिवांल का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें दिनेश बिवांल ने खुद को भाजपा युवा मोर्चा, जयपुर देहात का जिला मंत्री बताया हुआ है।

अब तक सामने आयी जानकारी के अनुसार नीट यूजी पेपर लीक के बाद राजस्थान में सबसे पहले जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी दो भाई दिनेश बिवांल और मांगीलाल ने 27 अप्रेल को ही 30 लाख रूपए में पेपर खरीद लिया था। इसके बाद इन्होंने यह पेपर नीट की तैयारी कर रहे इनके बेटे को भेजा और सीकर के कई वाट्स-ग्रुप ग्रुप को लाखों रूपए लेकर बेचा। सीकर में कोचिंग इंस्टीट्यूट्स और शिक्षण संस्थानों के अलावा नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के भी कई ग्रुप बने हुए हैं।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक और स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ के विरोध में आज बुधवार सुबह चेतक सर्कल पर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर शिक्षा मंत्री और मोदी सरकार के विरोध नारे लगाए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version