Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली में अब पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आधुनिक लेजर ट्रीटमेंट की सुविधा

udaipur geetanjali hospital now offers modern laser treatment facilities for both men and womenudaipur geetanjali hospital now offers modern laser treatment facilities for both men and women

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजी विभाग में त्वचा और सौंदर्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए आधुनिक लेजर तकनीक की सुविधा शुरू की गई है। इसी संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए गीतांजली ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 200़ से अधिक लोगों ने भाग लिया। udaipur geetanjali hospital now offers modern laser treatment facilities for both men and women

कार्यक्रम को विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ त्वचा एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक लेजर तकनीक से अब कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सुरक्षित, प्रभावी और किफायती उपचार संभव है। लेजर ट्रीटमेंट केवल ब्यूटी बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह त्वचा को स्वस्थ, साफ और आत्मविश्वास से भरपूर बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। हमारा प्रयास है कि पुरुषों और महिलाओं दोनों को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और किफायती उपचार उपलब्ध कराया जाए।

डॉ. कल्पना ने बताया कि लेजर तकनीक त्वचा की गहराई तक जाकर काम करती हैए, जिससे दाग.धब्बे कम होते हैं, त्वचा की रंगत निखरती है और वह अधिक युवा व आकर्षक दिखाई देती है। यह तकनीक पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ टीम ने लेजर उपचार की प्रक्रिया, इसके लाभ और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों ने सवाल पूछे और व्यक्तिगत परामर्श भी लिया।

Exit mobile version