Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: एक लाख की रिश्वत लेते SIPF का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Udaipur acb arrest SIPF Senior Assistant for taking bribe rs 1 Lakh to pass death claimUdaipur acb arrest SIPF Senior Assistant for taking bribe rs 1 Lakh to pass death claim

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर की इंटेलीजेंस यूनिट ने मंगलवार को राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग (एसआईपीएफ) के वरिष्ठ सहायक शेखर मथुरिया को 1 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मथुरिया यह रिश्वत राशि डेथ क्लेम पास करने की एवज में परिवादी से वसूल रहा था। Udaipur acb arrest SIPF Senior Assistant for taking bribe | udaipur live news | udaipur ACB News | udaipur acb trap | udaipur news | udaipur latest news

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें परिवादी ने बताया था कि उसकी भांजी सरकारी शिक्षिका थी, जिसकी मृत्यु होने पर राज्य बीमा के डेथ क्लेम को पास करने एवं कमियों की पूर्ति कर ज्यादा क्लेम राशि पास करवाने की एवज में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के वरिष्ठ सहायक शेखर मथुरिया द्वारा साढ़े सात लाख रूपए रिश्वत मांगी जा रही है। Udaipur acb arrest SIPF Senior Assistant for taking bribe rs 1 Lakh to pass death claim

डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो आरोपी शेखर मथुरिया के डेढ़ लाख रूपए रिश्वत राशि मांगने की पुष्टि हुई और मथुरिया ने पहली किश्त के तौर पर एडवांस एक लाख रूपए मांगे। इस पर आज मंगलवार को एसीबी निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए 1 लाख रूपए रिश्वत राशि लेते शेखर मथुरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version