अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे पर जीबीएच हॉस्पिटल्स में सेवा, सम्मान और उत्साह का संगम
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सफेद यूनिफॉर्म में सजी संवेदनाओं की मिसाल नर्सों के सम्मान में मंगलवार को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल एवं जीबीएच जनरल व कैंसर हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे मनाया गया। कार्यक्रम में मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटी नर्सों के समर्पण, धैर्य और मानवता को सलाम किया गया। जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन की ओर से प्रेषित संदेश पढ़कर सुनाया गया। संदेश में कहा गया कि नर्सिंग सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। मरीज की पीड़ा को समझकर उसे मुस्कान देना ही नर्सों की सबसे बड़ी पहचान है। nurse day celebration in gbh general hospital and gbh american hospital
वहीं जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डयिोलॉजिस्ट डॉ. एसके कौशिक रहे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज को सबसे पहले भरोसा नर्स से मिलता है। नर्स केवल दवाइयां नहीं देती, बल्कि मरीज को मानसिक संबल और उम्मीद भी देती है। कार्यक्रम में फायनेंस डायरेक्टर नितिन जैन एवं सीओओ गर्वित भारती ने भी नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सें जिस समर्पण के साथ कार्य करती हैं वह प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नर्सिंग स्टाफ को वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रेणु खमेसरा, सर्जन डॉ. संगीता तिवारी, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा एवं डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सेज ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। गीत, नृत्य और प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने माहौल को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

