Site iconSite icon AR Live News

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द : CBI जांच के आदेश

neet-ug-2026-exam-cancelled-due-to-paper-leakneet-ug-2026-exam-cancelled-due-to-paper-leak

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। यह परीक्षा अब दोबारा आयोजित होगी। इस परीक्षा में 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। पेपर लीक के इनपुट मिलने के आधार पर इस परीक्षा को रद्द किया गया है। neet ug 2026 exam cancelled due to paper leak | neet ug 2026 exam cancelled

एनटीए के अनुसार जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की रिपोर्ट से साफ हुआ कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। ऐसे में अब नीट यूजी-2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्णय लिया है। national testing agency neet ug 2026 exam | neet ug 2026 exam

परीक्षा को लेकर आवेदकों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। इसके अलावा किसी भी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। एनटीए ब्यूरो को पूरा सहयोग करेगा और जांच के लिए जरूरी सभी मटीरियल, रिकॉर्ड और मदद देगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार दोबारा होने वाले एग्जाम की तारीखें, और एडमिट कार्ड शेड्यूल की जानकारी आने वाले दिनों में एजेंसी के ऑफिशियल चैनलों के जरिए दी जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version