उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर प्रचंड गर्मी का दौर तेज हो गया है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंचने से आमजन बेहाल नजर आ रहा है। पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगह हल्की बारिश हुई हालांकि आमजन को गर्मी से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ भागों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। heat wave alert udaipur division any many palaces in rajasthan | udaipur temperature heat wave | latest temperature heat wave udaipur rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दिन का तापमान बाड़मेर 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। यहां रात का तापमान 32.3 डिग्री पहुंच गया है जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। उदयपुर में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज हो रहा है। latest news udaipur temperature heat wave | udaipur temperature heat wave forecast | temperature heat wave udaipur
14 मई तक हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 14 मई तक प्रदेश के कई भागों में उष्ण लहर व उष्ण रात्रि को लेकर अलर्ट जारी किया है। उदयपुर संभाग में चित्तौड़ में सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ में 12 से 14 मई तक जबकि डूंगरपुर व सलूंबर में 14 मई को उष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 11 व 12 मई को बीकानेर संभाग,शेखावटी क्षेत्र,जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं कहीं आंधी व हल्की बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है।
प्रदेश में भीषण गर्मी वाले शहर
पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 44.8 डिग्री, जैसलमेर 46.3, फलोदी 46.0, जोधपुर 44.6, चित्तौड़ 43.4, जालोर 43.0, श्रीगंगानगर 43.0, लूणकरणसर 42.5, पाली 42.0, कोटा 41.8, नागौर 41.7, उदयपुर 41.6, सिरोही 41.4, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

