Site iconSite icon AR Live News

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने एक्टर सी.जोसेफ विजय

Tamil nadu government C.Joseph Vijay take oath Chief Minister of Tamil NaduTamil nadu government C.Joseph Vijay take oath Chief Minister of Tamil Nadu

एआर लाइव न्यूज। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के 6 दिन बाद आखिरकार सस्पेंस खत्म हुआ और तमिलनाडु को उसका नौवां मुख्यमंत्री मिल गया है। तमिलगा वैत्री कड़गम (टीवीके) चीफ और एक्टर सी जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय के अलावा 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी मौजूद रहे। C. Joseph Vijay take oath Chief Minister of Tamil Nadu | C.Joseph Vijay @ thalapathy vijay | Tamil Nadu CM Vijay | Tamil Nadu CM

सी जोसेफ विजय उनके फैंस में थलापित विजय नाम से भी मशहूर हैं। शपथ लेते समय रोचक किस्सा हुआ। विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और कुछ बातें बोलने लगे, तो राज्यपाल ने उन्हें टोका और कहा वही पढ़ें जो लिखकर दिया है।

एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। खासबात यह है कि यह सभी विजय की पार्टी टीवीके विधायक हैं। अभी तक सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय ने अपने पहले भाषण में जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉयड के गठन की घोषणा की। थलापति विजय ने जनता से कहा मैं कोई फरिश्ता नहीं, बल्कि एक आम आदमी हूं, उन्होंने अपने वादों को पूरा करने के लिए जनता से समय मांगा और कहा कि उनकी सरकार परफोरमेंस और रिजल्ट पर ध्यान केंद्रित करेगी।

विजय ने पूर्व डीएमके सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन और कर्ज के बोझ का आरोप लगाया। शासन में पारदर्शिता के मुद्दे पर विजय ने कहा कि वह राज्य के वित्त पर एक श्वेत पत्र जारी करने पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार जनता को गुमराह नहीं करेगी। उन्होंने एक बार फिर धैर्य रखने की अपील की और साथ ही अपनी सरकार के प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में कोई राय न बनाने के लिए कहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version