Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली में माँ की पहली मुस्कान के माध्यम से मातृत्व और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष आयोजन

mother's day celebration in geetanjali medical college and hospital udaipur -1mother's day celebration in geetanjali medical college and hospital udaipur -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में गीतांजलि हॉस्पिटल एवं प्रेक्षा एंटरटेनमेंट द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावनात्मक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक कहानियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं संवाद सत्रों से भरपूर रहा, जिसमें मातृत्व के प्रेम, त्याग एवं शक्ति को विभिन्न माध्यमों से दर्शाया गया। mother’s day celebration in geetanjali medical college and hospital udaipur

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षिका एवं समाजसेवी मंजुलता व्यास एवं महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर के संस्थापक भंवर सेठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीएमसीएच के सीईओ ऋषि कपूर एवं मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कथक आहराम द्वारा शिव वंदना, “द बॉन्डेज ऑफ लव: कान्हा एवं यशोदा” प्रस्तुति, माँ-बेटी नृत्य, समूह नृत्य, काव्य पाठ एवं बॉलीवुड थीम आधारित विशेष स्किट ने दर्शकों को भावुक एवं मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन माहीया एवं कपिल द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी ऊर्जा एवं प्रस्तुति शैली से कार्यक्रम में विशेष समां बांध दिया।

माँ के स्वास्थ्य, देखभाल एवं मातृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम में डॉक्टर्स का विशेष पैनल डिस्कशन रखा गया। जिसमें जीएमसीएच के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मातृत्व, महिलाओं के स्वास्थ्य, माँ एवं बच्चे की देखभाल तथा परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए गए।

पैनल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुबाला चौहान, डॉ. अर्चना एवं डॉ. नलिनी शर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा लाखानी, रक्त रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन चौधरी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद सूद, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू मिश्रा, त्वचा रोग एवं लेज़र थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. कल्पना गुप्ता, एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. पूजा गांधी शामिल रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों एवं माताओं द्वारा डॉक्टरों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं जागरूकतापूर्ण तरीके से उत्तर दिया। यह संवाद सत्र दर्शकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहा।

कार्यक्रम के दौरान माताओं द्वारा साझा की गई प्रेरणादायक कहानियों में से 10 विशेष कहानियों का चयन किया गया, जिन्हें मंच पर सम्मानित एवं प्रशंसित किया गया। सभी चयनित माताओं को अभिनंदन एवं सम्मान के साथ मंच पर फेलिसिटेट किया गया। इसी अवसर पर मदर्स डे के उपलक्ष्य में जीएमसीएच के गायनेकोलॉजी एवं मैटरनिटी विभाग में भी विशेष सेलिब्रेशन आयोजित किया गया।

Exit mobile version