Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर व कोटा संभाग में आज कुछ जगह आंधी बारिश की संभावना

heat wave in udaipur temperature at 42 degree celsiusheat wave in udaipur temperature at 42 degree celsius

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। बीती रात कुछ जगह हल्की बारिश हुई। आज शनिवार को उदयपुर संभाग व कोटा संभाग में कहीं कहीं आंधी और बारिश की संभावना है। temperature heat wave udaipur rajasthan | udaipur temperature heat wave rain forecast

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को उदयपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 5 मिलीमीटर बारिश मेड़ता सिटी व टोंक वनस्थली में दर्ज की गई।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। latest temperature heat wave udaipur rajasthan | latest news udaipur temperature heat wave

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version