Site iconSite icon AR Live News

आज चूरू से भी गर्म झीलों की नगरी: उदयपुर में फिर बढ़ा पारा

heat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsiusheat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsius

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। आंधी और बारिश का दौर धीमा पड़ने के साथ ही प्रदेश में तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। उदयपुर में अधिकतम तापमान आज शुक्रवार को फिर से 41 डिग्री पार हो गया। बड़ी बात यह है कि आज उदयपुर में दिन का तापमान चूरू और श्रीगंगानगर जैसे गर्म शहरों से भी ज्यादा दर्ज हुआ है। latest news heatwave temperatures in udaipur | udaipur heatwave alert temperatures | heatwave temperatures udaipur rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान उदयपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। उदयपुर का तापमान चूरू और श्रीगंगानगर से भी अधिक दर्ज हुआ है। चूरू और श्रीगंगानगर में आज दिन का तापमान 40.0 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 5 मई को उदयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री था। udaipur news update heatwave temperatures

बाड़मेर-जैसलमेर और फलोदी फिर से 44 डिग्री पार

आज अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.6 डिग्री, जैसलमेर 44.0 बीकानेर 42.0, कोटा 42.0, भीलवाड़ा 41.4, चित्तौड़ 43.4,फलोदी 44.8, जोधपुर में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की भी संभावना है। गुरूवार और आज शुक्रवार को प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version