Site iconSite icon AR Live News

नाबालिगों ने बनायी चोर गैंग: 7 बाइक बरामद

udaipur police caught juvenile Minor Theft Gang 7 Bikes Recoveredudaipur police caught juvenile Minor Theft Gang 7 Bikes Recovered

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को धरदबोचा है, इनसे पुलिस ने चोरी की गयीं 7 बाइक बरामद की हैं। खासबात है कि गिरोह के ये तीन शातिर चोर आपस में दोस्त हैं और इनमें दो नाबालिग हैं। इन नाबालिग लड़कों ने खुद की गैंग बनायी और बाइक चोरी करना शुरू कर दिया था। udaipur news | crime in udaipur | udaipur crime news | udaipur theft gang news | vehicle theft gang | udaipur news latest

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में रेबारियों का गुडा निवासी गौरव 21 पुत्र रमेश और गिरोह के दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर 7 बाइक बरामद की गयी हैं। गिरोह के खुलासे में थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल शंकरलाल और बनवारी की विशेष भूमिका रही है। udaipur police caught juvenile Minor Theft Gang 7 Bikes Recovered

थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। पिछले दिनों क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो नाबालिग लड़के संदेह के घेरे में आए। इन लड़कों पर नजर रखी तो पता चला कि ये लड़के आए दिन नयी-नयी बाइक लेकर घूमते दिखते हैं। इस पर पुलिस ने इन्हें नियमानुसार डिटेन किया तो ये चोरी की बाइक के साथ ही पकड़े गए। पूछताछ में लड़के ने गिरोह के दूसरे नाबालिग साथी और गौरव के नाम कबूले। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया।

नाबालिग लड़के गिरोह के साथी गौरव के साथ एक ही कंपनी की बाइक चोरी कर रहे थे। बाइक एक जगह इकट्ठी कर बेचने की फिराक में थे। हालां कि इससे पहले गिरोह धरा गया।

  1. हीरो स्पलेण्डर प्लस: गाड़ी नंबर RJ27AC4589 : चेचिस नंबर MBLHAW 116L4L08071 : इंजन नंबर HA11EVL4L07868
  2. हीरो स्पलेण्डर प्लस: गाड़ी नंबर RJ27AC7132 : चेचिस नंबर MBLHAW1 16L4J16973 : इंजन नंबर HA11EVL4J16521
  3. हीरो स्पलेण्डर प्लस : गाड़ी नंबर RJ27BZ9638 : चेचिस नंबर MBLHAW110 L4B01338 : इंजन नंबर HA11EVL4B01433
  4. हीरो स्पलेण्डर प्लस : गाड़ी नंबर RJ27AG1945 : चेचिस नंबर MBLHAW11 7M4J04977 : इंजन नंबर HA11EVM4J04955
  5. हीरो स्पलेण्डर प्लस : गाड़ी नंबर RJ27AY2552 : चेचिस नंबर MBLHAW 239R5L03594 : इंजन नंबर HA11E8R5L03655
  6. हीरो स्पलेण्डर प्लस : गाड़ी नंबर RJ27BG9663 : चेचिस नंबर MBLHAW23 9R5L03594 : इंजन नंबर HA11E8R5L03655
  7. हिरो होण्डा स्पलेण्डर : गाड़ी नंबर RJ2713M3541 : चेचीस नम्बर 03H20C1 9183A  

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version