उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय का वार्षिकोत्सव स्पंदनम मनाया गया। छात्रों ने भारतीय फोक आधारित नृत्य प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल एनके सिंह ने प्रेरणादायी उद्बोधन से की। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो हेमंत कोठारी, पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत पंड्या, पेसिफिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कपिलेश तिवारी सहित अन्य अतिथिगण और छात्र मौजूद रहे। udaipur pacific Annual Fest Spandanam 2026
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साउथ एशियन हैंडबाल चैम्पियनशिप विजेता विरभद्र सिंह चौहान एव जुजित्सु राष्ट्रिय पदक विजेता ईशान वैष्णव को विश्वविद्यालय क्रिड़ा मंडल की ओर से सम्मानित किया गया ।

