Site iconSite icon AR Live News

तीन इंच बारिश, बादलों ने करवाया मानसूनी सीजन जैसा अहसास: ओले भी गिरे

Hailstorm and Rain in Udaipur division RajasthanHailstorm and Rain in Udaipur division Rajasthan

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मई के पहले सप्ताह में राजस्थान के कई भागों में तेज आंधी और बारिश के साथ ही ओलावृष्टि से एकदम से मौसम बदला बदला नजर आने लगा है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 36 डिग्री ने नीचे आ चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर यानी करीब तीन इंच बारिश शाहपुरा जयपुर में दर्ज की गई। उदयपुर संभाग में भी कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। आज मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग व उत्तरी राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है। Hailstorm and Rain in Udaipur Rajasthan | heatwaves Relief in udaipur rajasthan | udaipur latest news heatwave alert

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कई जगह तेज बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बादलों ने मानसूनी सीजन जैसा अहसास करवा दिया। शाहपुरा ( जयपुर ) 70, बिजोलिया (भीलवाड़ा) 50. उदयपुर वाटी (झुंझुनू) 40, मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) 40, देवगढ़ (राजसमंद) 40, भीलवाड़ा 30, विराटनगर (जयपुर) 30, मांडल (भीलवाड़ा) 30, आसींद (भीलवाड़ा) 30,नवलगढ़ (झुंझुनू) 30, लछमनगढ़ (सीकर) 30, आमेट (राजसमंद) 30, फ़तेहपुर (सीकर) 30,हुरड़ा (भीलवाड़ा) 20, श्रीमाधोपुर (सीकर) 20, पावटा (जयपुर) 20, भीम (राजसमंद) 20, शाहपुरा (भीलवाड़ा) 20 मिलीमीटर बारिश हुई।

अकलेरा (झालावाड़) 10. राजसमंद (राजसमंद) 10,सहाड़ा (भीलवाड़ा) 10, बनेड़ा (भीलवाड़ा) 10, किशनगंज (बारां) 10, रायपुर (भीलवाड़ा) 10, मंडाना (कोटा) 10, कोटा 10, अटरू (बारां) 10, कोटड़ी (भीलवाड़ा) 10, सीकर तहसील (सीकर) 10, सांगोद (कोटा) 10, असनावर (झालावाड़) 10, मावली (उदयपुर) 10,चूरू 20, भादरा (हनुमानगढ़) 20, लाडनूं (नागौर) 20, डीडवाना (नागौर) 10, पीलीबंगा (हनुमानगढ़) 10, श्रीगंगानगर 10, सादुलशहर (श्रीगंगानगर) 10, पोखरण (जैसलमेर) 10, टिबी (हनुमानगढ़ ) 10, तारानगर (चूरू) 10, मारवाड़ जंक्शन (पाली) 10, सोजत (पाली) 10 मिलीमीटर बारिश हुई। आगामी 3-4 दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की आंधी बारिश की संभावना है।

राजसमंद जिले से होकर गुजर रहा हाइवे मामूली बारिश में ही आमजन की परेशानी का कारण बन जाता है। यह समस्या कोई नई नहीं है। पिछले कई वर्षाें से जनता परेशान हो रही है, लेकिन आज तक किसी ने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किया। जबकि इसी हाइवे पर जगह जगह टोल वसूला जा रहा है। ऐसी बात भी नहीं है कि हाइवे कोई जंगल से होकर गुजर रहा हो। जिला मुख्यालय के बीच से होकर गुजर रहे हाइवे पर मामूली बारिश में ऐसे हालात बनने के बावजूद जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं जा रही है।

उदयपुर 37.2 डिग्री सेल्सियस,अजमेर 36.5, भीलवाड़ा 37.0, अलवर 31.0, जयपुर 33.3, पिलानी 34.5, कोटा 38.3, चित्तौड़ 38.8, डूंगरपुर 32.4, सिरोही 37.0, फतेहपुर 36.5, करौली 33.5, प्रतापगढ़ 36.3, झुंझुनूं 35.8, आबूराज 30.6, चूरू 37.8, श्रीगंगानगर 38.7, संगरिया 34.2 डिग्री सेल्सियस।

3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने व सीमावर्ती क्षेत्रों में 9 मई से एक नया हीटवेव का दौर शुरू होने की संभावना है। 8 से 11 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version