आनन फानन में कोर्ट परिसर खाली करवाया
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने सोमवार को फिर से ई-मेल से धमकी मिली। आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली करवाकर बम निरोधक दस्ता और एटीएस की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के बाद कोर्ट परिसर सुरक्षित मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। पिछले दिनों भी उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की ऐसी ही धमकी मिल चुकी है। Bomb Threat at Udaipur Court campus | latest news udaipur Bomb Threat at Udaipur Court campus | Udaipur breaking news | Udaipur Live Breaking News
सोमवार को एक ई-मेल भेजकर उदयपुर कोर्ट परिसर को दोपहर 12.15 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और एटीएस की टीम मौकेे पर पहुंची। पूरे परिसर की बारिकी से जांच की गई। पिछले दिनों मिली धमकी की तरह ही इस बार भी बम की धमकी झूठी निकली। Udaipur Court Bomb Threat | udaipur news breaking Bomb Threat at Udaipur Court campus
उदयपुर बार एसोसिएशन ने पुलिस में दी रिपोर्ट
कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आज उदयपुर बार एसोसिएशन की और से कोर्ट परिसर स्थित भुपालपुरा थाना पुलिस के चौकी इंचार्ज को रिपोर्ट दी गई है। बार ऐसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन, महासचिव लोकेश गुर्जर की और से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व में इस प्रकार की धमकी मिल चुकी है। उस मामले में कोई प्रभावी कारवाई नहीं हुई है। इससे अधिवक्ताओं व कोर्ट परिसर में उपस्थित आमजन में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बन रहा है। उदयपुर बार ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मशीष शर्मा ने भी इस प्रकार की धमकी पर चिंता जताते हुए तत्काल सख्त कारवाई की मांग की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

