Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक एमबीए स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी

udaipur news Farewell Party for Pacific MBA Studentsudaipur news Farewell Party for Pacific MBA Students

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्धन संकाय में एमबीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ छात्रों को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के डीन प्रोफेसर दिपिन माथुर एवं फैकल्टी गणों ने कार्यक्रम की शुरूआत की और कॉलेज से पासआउट होकर फ्यूचर कॅरियर के लिए शुभकामनाएं दी। जूनियर्स ने सीनियर स्टूडेंट्स का तिलक लगाकर स्वागत किया। udaipur news : Farewell Party for Pacific MBA Students

कार्यक्रम में सीनियर एवं जूनियर के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं मनभावन नृत्य एवं गायन व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फेयरवेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मिस्टर फेयरवेल दिव्यान्शु दवे और मिस फेयरवेल समीना बोहरा को चुना गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. पुष्पकान्त शाकद्वीपी, डॉ. नरेन्द्र सिंह चावड़ा, डॉ. पल्लवी मेहता, डॉ. खुश्बु अग्रवाल, डॉ. जया शर्मा, डॉ. गौरव कुमार जोशी एवं डॉ. आशिष अद्योलिया थे। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अली यावर रेहा थे।

Exit mobile version