नागौर में एक इंच बारिश
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के अलग अलग भागों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। बीती रात प्रदेश में सर्वाधिक 22 मिलीमीटर यानी करीब एक इंच बारिश नागौर में दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। udaipur latest news temperature heat wave | heat wave temperature udaipur rajasthan | udaipur heat wave temperature update | udaipur latest news temperature
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कहीं कहीं आंधी के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हुई। सीकर, अजमेर, नागौर, बूंदी, चूरू, जोधपुर, श्रीगंगानगर व झुंझुनूं जिले में कहीं कहीं बारिश हुई। कुछ जगह तेज आंधी का असर भी रहा। प्रदेश के अलग अलग भागों में 5 मई तक तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश का अनुमान है। udaipur temperature heat wave update | latest news udaipur temperature
प्रदेश में सिर्फ तीन जगह दिन का तापमान 43 डिग्री से ऊपर
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सिर्फ बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। शेष सभी भागों में दिन का तापमान इससे कम रहा। इससे आमजन को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में दिन का तापमान 41.1 डिग्री रहा।
आबूराज अभी भी सबसे ठंडा
राजस्थान में आबूराज में अभी भी दिन का तापमान 33 डिग्री से नीचे दर्ज होने से यह क्षेत्र प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में आबूराज में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

