Site iconSite icon AR Live News

अचानक मोबाइल पर बजा सायरन, घबरा गए कई लोग

Emergency Alert System on Mobile Phones in indiaEmergency Alert System on Mobile Phones in india

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। आज शनिवार को अचानक भारत में लाखों लोगों के मोबाइल फोन पर तेज सायरन जैसी आवाज वाला मैसेज आया तो कई लोग घबरा गए। हालांकि यह भारत सरकार द्वारा किया गया आपदा अलर्ट सिस्टम का टेस्ट था। भारत सरकार के इस अलर्ट सिस्टम का टैस्ट करने के पीछे का मकसद किसी प्रकार की इमरजेंसी में लोगों को समय रहते सावचेत करना है। Emergency Alert System on Mobile Phones | Emergency Alert System on Mobile Phones in india | Emergency Alert System on Mobile Phones in india | latest news Emergency Alert System on Mobile Phones

आज लोग सुबह उठे और दिनचर्या आगे बढ़ती उससे पहले ही उनके मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन जैसी आवाज सुनाई देने लगी। मोबाइल उपभोक्ता एक बारगी तो सहम गए कि अचानक मोबाइल में यह खतरे की घंटी का अलार्म देने वाली आवाज कहां से आयी। बाद में पता चला कि भारत सरकार ने मोबाइल आधारित आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण किया है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस तरह के अलर्ट सिस्टम का मकसद लोगों को किसी भी आपदा से पहले चेतावनी देना है] ताकि वे सुरक्षित स्थान पर जा सकें। Government of India sent an emergency alert message to mobile phones | India Launches Disaster Information System

मोबाइल पर आए मैसेज में लिखा हुआ था कि भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है,जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है – भारत सरकार

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version