जम्मू-कश्मीर में हुई चोरी के गहनों की खरीद का मामला: चोरों ने कबूला चोरी किए गहने उदयपुर के व्यापारी को बेचे
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर से उदयपुर आयी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज शुक्रवार को उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र से सोने-चांदी के व्यापारी हिरणमगरी निवासी मनोहर लाल पुत्र लक्ष्मीचंद जैन को पकड़ा है। मामला चोरी के गहनों की खरीद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। खासबात यह है कि यह व्यापारी उदयपुर के एक भाजपा नेता के भाई हैं। | udaipur news | udaipur breaking news | udaipur news update| J&K Police came to udaipur | udaipur police news | stolen jewellery | stolen jewellery purchase case | BJP Leader Brother Detain news | udaipur police | udaipur jeweller news
धानमंडी थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस उदयपुर आयी थी। जम्मू-कश्मीर में कोई चोरी का मामला हुआ था, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जब चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने चोरी किए सोने-चांदी के जेवर उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र के व्यापारी को बेचना कबूला। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस उदयपुर आयी थी, धानमंडी थाना क्षेत्र में सोने-चांदी के व्यापारी मनोहरलाल पुत्र लक्ष्मीचंद जैन को पूछताछ के लिए पकड़ा है। गिरफ्तारी यहां नहीं हुई है, जम्मू-कश्मीर पुलिस चोरी प्रकरण की जांच के लिए व्यापारी से पूछताछ करेगी। अग्रिम कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उनके राज्य में ही की जाएगी। इससे ज्यादा हमें जानकारी नहीं है। udaipur news | J&K Police came to udaipur to detain jeweller in buy stolen jewellery case detained jeweller is Brother of Udaipur BJP Leader
भाई को बचाने में जुटे भाजपा नेता
मनोहरलाल उदयपुर के भाजपा नेता के भाई बताए जा रहे हैं। यह भाजपा नेता उदयपुर शहर के पूर्व पदाधिकारी भी रहे हैं। ऐसे में जैसे ही इनके भाई को पुलिस द्वारा पकड़ने की बात आयी तो व्यापारी को बचाने के लिए भाजपा नेता जुट गए हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

