दिन के तापमान के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पिछले तीन चार दिनों में राजस्थान के अलग अलग भागों में हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। इसमें उदयपुर भी शामिल है। पिछले 24 घंटों में छबड़ा बारां में सर्वाधिक 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। temperature heat wave latest news udaipur rajasthan | temperature heat wave udaipur rajasthan | Temperature dropped below normal in most parts of the state including Udaipur | latest news udaipur
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उदयपुर के साथ ही अजमेर, बीकानेर, चूरू, जयपुर, जोधपुर, कोटा, फलोदी और श्रीगंगानगर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब या सामान्य से नीचे आ गया है जबकि पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर पहुंच चुका था। तापमान में कमी आने से आमजन को हीटवेव से भी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री रहा। heat wave alert udaipur rajasthan | temperature heat wave udaipur rajasthan | latest news udaipur temperature heat wave
रात के तापमान में भी आई कमी
मौसम में बदलाव से प्रदेश के कई भागों में रात के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान जयपुर में सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे रहा। अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, कोटा, पिलानी, सीकर और श्रीगंगानगर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने से कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है।
प्रदेश में मेघगर्जन के साथ इन क्षेत्रों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में छबड़ा बारां में 20 मिलीमीटर,जयपुर 13,सांगोद कोटा 10, अकलेरा झालावाड़ 10, पहपहाचड़ 10,नागौर 3, सैपऊ धौलपुर 10, बौंली सवाईमाधोपुर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

