Site iconSite icon AR Live News

सड़क हादसा: मेवाड़ के भजन गायक धनराज जोशी का निधन

bhajan Singer Dhanraj Joshi Died in road accident in dabok udaipur -1bhajan Singer Dhanraj Joshi Died in road accident in dabok udaipur -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में दरौली गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार अलसुबह सड़क हादसे में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी की मृत्यु हो गयी है, उनका ड्राइवर गंभीर घायल है। धनराज जोशी भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर स्कॉर्पियो वाहन घर लौट रहे थे। धनराज जोशी के निधन की खबर जैसे ही उनके गांव और आस-पास पहुंची, शोक की लहर दौड़ गयी। | Road Accident | bhajan Singer Dhanraj Joshi Died in road accident in dabok udaipur | udaipur news | udaipur road accident news | bhajan Singer Dhanraj Joshi death news | Dhanraj Joshi | udaipur news latest

डबोक थानाधिकारी गोपाल नाथ ने बताया हादसे में चित्तौड़गढ़ के बड़वाई निवासी भजन गायक धनराज जोशी की मौत हुई है। वहीं ड्राइवर राजेंद्र घायल है। धनराज जोशी हल्दीघाटी स्थित सेमल गांव में भजन संध्या में गए थे। भजन संध्या संपन्न होने के बाद वे हल्दीघाटी से अपने घर बड़वाई लौट रहे थे।

भजन संध्या से जब निकले थे तब उनका बेटा और अन्य साथी भी उनके वाहन स्कॉर्पियो में साथ थे। बेटा और अन्य साथी कुछ काम होने से उदयपुर शहर उतर गए। भजन गायक धनराज जोशी और ड्राइवर राजेन्द्र बड़वाई जा रहे थे। संभावना है कि नेशनल हाईवे पर दरौली गांव के पास गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गयी होगी, इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। धनराज जोशी और उनके ड्राइवर राजेन्द्र को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने धनराज जोशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेन्द्र का इलाज जारी है।

जानकारों के अनुसार धनराज जोशी उनकी अनूठी शैली में भजन गायकी के लिए मेवाड़ और मारवाड़ में काफी लोकप्रिय थे। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों में फोलोअर्स थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version