Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर कार एक्सीडेंट: दो युवक गंभीर घायल

udaipur news Car Accident on Udaipur-Pindwara Highway Two man Seriously Injuredudaipur news Car Accident on Udaipur-Pindwara Highway Two man Seriously Injured

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गोगुंदा थाना क्षेत्र के खाखडी में गुरूवार दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर ट्रेलर से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर घायल हुए हैं। udaipur news Car Accident on Udaipur-Pindwara Highway Two man Seriously Injured

हादसे देख स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए दौड़े। सूचना पर गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। कार चालक युवक कार में बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से बमुश्किल बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने बताया हादसे में सेमटाल निवासी कैलाश नंगारची और उसका साथी घायल हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद घबराया ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़ फरार हो गया। udaipur news | Car Accident on Udaipur-Pindwara Highway | Udaipur-Pindwara Highway accident zone | udaipur latest news | udaipur breaking news | accident in udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version