चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर को कॉपर मार्क एश्योरेंस प्रोसेस के तहत भारत का पहला जिंक मार्क प्रमाणन
एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर को आधिकारिक तौर पर जिंक मार्क प्रमाणन प्राप्त किया है। भारत में यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह पहला प्लांट है, जिसका मूल्यांकन कॉपर मार्क एश्योरेंस प्रोसेस के तहत जिंक मार्क मानदंडों को पूरा करने वाले साइट के रूप में किया गया है। Hindustan Zinc | Zinc Mark site | Hindustan Zinc Chanderiya Lead Zinc Smelter Becomes India’s First Zinc Mark Site | Hindustan Zinc Chanderiya mines
जिंक मार्क एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मानक है। यह स्वतंत्र रूप से यह जांच करता है कि कोई प्लांट कितनी जिम्मेदारी से काम कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से कम कार्बन उत्सर्जन और ऊर्जा की बचत, पानी का सही प्रबंधन और कचरा निपटान, कर्मचारियों की सुरक्षा और मानवाधिकारों का सम्मान एवं पारदर्शी और नैतिक व्यापारिक नीतियों पर ध्यान दिया जाता है। यह प्रमाणन हिन्दुस्तान जिंक की विश्वसनीयता को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करता है। Hindustan Zinc | Chanderiya Lead Zinc Smelter | India First Zinc Mark Site | Zinc Mark Site | mining king
इस उपलब्धि पर हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि चंदेरिया स्मेल्टर को जिंक मार्क मिलना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हमारे भविष्य की दिशा को दर्शाता है। हम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ मेटल उत्पादन की परिभाषा बदल रहे हैं। यह कदम भारत को सस्टेनेबल और जिम्मेदारी से उत्पादित धातुओं के एक भरोसेमंद सप्लायर के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स के सिद्धांतों के अनुरूप हम अपने सभी कार्यों में जिम्मेदार खनन प्रथाओं को शामिल कर रहे हैं।
ईएसजी रेटिंग से अग्रणी हैं
ये प्रमाणन परिचालन स्तर पर प्रदर्शन को मान्य करके और निरंतर प्रगति को बढ़ावा देकर ईएसजी रेटिंग से अग्रणी हैं। हिन्दुस्तान जिंक को हाल ही में एसएण्डपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 में लगातार तीसरे साल दुनिया की सबसे सस्टेनेबल मेटल्स और माइनिंग कंपनी का दर्जा दिया गया है। कंपनी का लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन कम करना, पानी का संरक्षण करना और जैव विविधता को बढ़ावा देना है। इस प्रमाणन के साथ कंपनी ने वैश्विक वैल्यू चेन में भारत की स्थिति को और भी मजबूत किया है।

