एआर लाइव न्यूज। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों के लिए आज बुधवार को मतदान सम्पन्न हो गया है। दूसरे चरण में भी 91 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया है। शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत करीब 90 प्रतिशत था। पश्चिम बंगाल के मतदाताओं का उत्साह इस बात से समझा जा सकती है कि पहले चरण की 152 सीटों पर भी 92 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। west bengal second phase election
दूसरे चरण के मतदान में भाबानीपुर सीट पर तृणमूल की ममता बनर्जी और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबले पर विशेष ध्यान केंद्रित रहा है। 2011 से भाबानीपुर सीट तृणमूल का गढ़ रही है, जिस पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी जीतती आ रही हैं। पूरे दिन दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोपों के हमले जारी रहे। एक दो मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीन पर भाजपा के के बटन पर टेप लगाने की शिकायतें भी आयीं तो चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर ऐसी शिकायतें मिली है, जांच में वे सही पायी गयीं तो वहां दोबारा चुनाव होंगे।
4 मई को जारी होंगे परिणाम
पश्चिम बंगाल के आज अंतिम चरण के मतदान के साथ ही असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी पांचों राज्यों में चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। अब पांचों राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी और तय होगा कि किस राज्य में कौन सरकार बनाएगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

