लोयरा में वर्षाें से बंद पड़ी श्रुति सिंथेटिक फैक्ट्री परिसर की घटना
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। शहर से सटे लोयरा क्षेत्र में फर्नीचर स्क्रैप (कबाड़) में आज मंगलवार को आग लग गई। आग लगने की यह घटना श्रुति सिंथेटिक फैक्ट्री परिसर की है। हालांकि यह धागा फैक्ट्री पिछले कई वर्षाें से बंद पड़ी है। वर्तमान में यहां फर्नीचर से जुड़ा काम होता है। udaipur news fire in furniture scrap at Shruti synthetic loyra village badgaon udaipur | fire in furniture scrap at Shruti synthetic loyra | fire in udaipur furniture scrap
आग लगने की सूचना मिलने पर नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर बाबूलाल चौधरी और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने नगर निगम की 5 फायर ब्रिगेड उपयोग में आई। मौके पर फोम और पॉलिथीन जैसी सामग्री पड़ी होने से धुएं का गुबार काफी ऊपर उठा और दूर-दूर से गुबार नजर आया। खुला क्षेत्र और हवा तेज होने से आग को बुझाने में करीब सवा घंटा लगा। आरंभिक तौर पर शोर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। बड़गांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। udaipur latest news fire in furniture scrap | Udaipur latest News fire
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

