प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंचा
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के अधिकांश भागों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। बढ़ते तापमान से आमजन बेहाल नजर आने लगा है। इसी बीच पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुछ जगह आंधी चलने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई है। इधर आबूराज अभी भी प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। heat wave temperature udaipur rajasthan | udaipur temperature heat wave | temperature udaipur rajasthan heat wave | heat wave alert udaipur rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं कहीं हीटवेव व गर्म रात्रि दर्ज की गई। कुछ जगह मेघगर्जन और आंधी के बीच हल्की बारिश हुई है। झुंझुनूं के चिड़ावा में 10 एमएम हुई। पिलानी 3,.अनूपगढ़ श्रीगंगानगर 4 अलवर बानसूर 10,कोटपूतली जयपुर 10,बीकानेर डूगरगढ़ 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा भी कुछ क्षेत्रों में 10 मिमी से कम बारिश हुई है। heat wave udaipur division | heat wave udaipur rajasthan | rajasthan temperature heat wave |
प्रदेश में यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका
- चित्तौडगढ़ 45.4
- अजमेर 42.5
- बाड़ेमर 46.0
- कोटा 45.7
- बीकानेर 45.0
- जैसलमेर 46.4
- जोधपुर 44.3
- फलोदी 45.0
- चूरू 45.3
- श्रीगंगानगर 44.3
- जयपुर 43.5
- पिलानी 45.0
- उदयपुर 42.0
- वनस्थली 45.7
- अलवर 43.6
- फतेहपुर 44.0
- दौसा 43.3
- लूणकरनसर 44.0
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

