देहलीगेट पर राह चलती छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देहलीगेट पर कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले स्कूटी सवार लफंगा हिस्ट्रीशीटर निकला है। सूरजपोल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और स्कूटी नंबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो लफंगों को धरदबोचा है। एक बदमाश गोवर्धन विलास थाने का हिस्ट्रीशीटर है, तो दूसरा बड़गांव के लोयरा का रहने वाला है। udaipur student molestation case at delhi gate : surajpole police arrest historysheeter with co-accused | udaipur news | udaipur breaking news | udaipur live news | udaipur police
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि प्रकरण में सेक्टर-14 के एल ब्लॉक निवासी शालीन मीणा पुत्र गोविन्द सिंह मीणा और लोयरा मेन रोड (बड़गांव) निवासी ओमप्रकाश पुत्र धनराज डांगी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शालीन मीणा गोवर्धनविलास थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में 11 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने शालीन मीणा को पकड़ने दूधतलाई के पास वनक्षेत्र में दबिश दी तो शालीन मीणा ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। इस दौरान गिरने से बदमाश शालीन मीणा के पैर में चोट आयी है।
एसपी ने छात्रा की हिम्मत की सराहना करते हुए आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के महिला उत्पीडन, छेडछाड, पीछा करना या अभद्र व्यवहार की सूचना महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 या 100/112 पर देवें। udaipur student molestation case at delhi gate surajpole police arrest historysheeter with co accused
सीसीटीवी फुटेज और स्कूटी नंबर से पहचाने गए लफंगे
थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा ने उसके साथ हुए घटनाक्रम की जब सूचना दी तो पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्कूटी नंबर को ट्रेस किया। दोनों आरोपियों को चिह्नित करने के बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को धरदबोचा है।
क्लिक कर यह भी पढ़ें : देहलीगेट पर छेड़छाड़ से घबरायी छात्रा ने ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच बचायी थी जान
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

