Site iconSite icon AR Live News

बहादुर छात्रा ने हिम्मत दिखायी: अब पुलिस का फर्ज..सड़क पर घूम रहे लफंगों को सबक सिखाए

udaipur news molestation with student on road at delhi gate Udaipurudaipur news molestation with student on road at delhi gate Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में देहली गेट में पास कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ स्कूटी सवार दो लफंगों ने छेड़छाड़ की और गंदे शब्दों का उपयोग कर उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया है। घबरायी छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ उन लफंगों की स्कूटी का नंबर नोट किया, बल्कि देहलीगेट पर तैनात ट्रेफिक पुलिस जवान के पास पहुंच खुद को बचाया और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। छात्रा ने पिता के साथ सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। | udaipur news | molestation with student on road at delhi gate heart of the city udaipur | molestation case in udaipur | eve teasing | udaipur news latest | udaipur breaking news

राह चलते हुई छेड़छाड़ के मामलों में ऐसा बहुत कम होता है कि पीड़ित छात्राएं, बच्चियां पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराएं। इस छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। ऐसे में अब सूरजपोल पुलिस का फर्ज बनता है कि सड़क पर घूम रहे ऐसे लफंगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सबक सिखाए। ताकि भविष्य में ये दोबारा किसी लड़की की तरफ गंदी नजर से देखने के बारें में सोचें भी नहीं। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपियों की पड़ताल की जा रही है।संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है।

उदयपुर शहर को लेकर आमतौर पर अवधारणा है कि यहां पर्यटक, महिलाएं, बच्चियां सड़क पर चलते हुए अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। लेकिन राह चलते इस तरह के छेड़छाड़ के मामलों का होना चिंता का विषय है। ऐसे मामले उदयपुर की छवि को खराब करते हैं। ऐसी घटनाएं बच्चियों के मन में डर पैदा करते हैं, विशेषज्ञों के अनुसार राह चलते होने वाली छेड़छाड़ से बच्चियों के मन में जो डर बैठता है, वह सालों तक उनकी मनोदशा में मौजूद रहता है। इसलिए पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि पुलिस सख्त पुलिसिंग के जरिए ऐसे मामलों को बढने से रोके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version