Site iconSite icon AR Live News

सेंट्रल जेल में हमला: जेल उपाधीक्षक सहित जवानों के आयी चोटें

udaipur central jail prisoners attack on jail staff and Deputy Superintendentudaipur central jail prisoners attack on jail staff and Deputy Superintendent

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों द्वारा जेल उपाधीक्षक सहित अन्य जेल प्रहरी जवानों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में उपाधीक्षक सहित चार जेल प्रहरियों के चोटें आयी हैं, जबकि एक जेल प्रहरी के हाथ बर्तन से बनी धारदार पत्ती लगने से गहरा घाव हो गया है। घटनाक्रम गुरूवार का बताया जा रहा है, जब जेल में प्रहरी तलाशी ले रहे थे। udaipur central jail prisoners attack on jail staff and Deputy Superintendent | udaipur police | udaipur news | udaipur breaking news | udaipur central jail

उदयपुर सेंट्रल जेल के उपकारापाल अचलाराम ने जेल में बंद पांच बंदियों साहिल अली पुत्र अजीज अली, जितेन्द्र सिंह हुल्दानी उर्फ सुरेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र नरपत सिंह, संजय कुमार उर्फ बचिया पुत्र गजेन्द्र सिंह और विक्रम कुमार जाट पुत्र रामलाल और रामहरि पुत्र मेध सिंह के खिलाफ सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया है।

उपकरापाल अचलाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है कि जेल में तलाशी के दौरान 5-6 बंदी आक्रामक हो गए और उन्होंने तलाशी ले रहे जेल प्रहरी शिव चरण सिंह पर बंदी साहिल अली ने बर्तन को घिस कर बनायी धारदार पत्ती से हमला कर दिया। पत्ती जेल प्रहरी के हाथ पर लगी, जिससे गहरा घाव हो गया। स्थिति बिगड़ते देख जेल उपाधीक्षक मोहन मीणा, मुख्य प्रहरी योगेश कुमार, जेल प्रहरी रोहिताश जाट और सांवरमल ने कंट्रोल करने का प्रयास किया तो बंदियों ने इन सभी पर हमला कर दिया। इसमें जेल उपाधीक्षक सहित सभी जेल प्रहरियों के चोटें आयी हैं। जेल स्टाफ ने बमुश्किल इन सभी बंदियों पर काबू पाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version