Site iconSite icon AR Live News

वन्यजीवों की 1 मई को भरी जाएगी हाजिरी

udaipur wildlife census 2026 on 1st mayudaipur wildlife census 2026 on 1st may

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। झीलों की नगरी उदयपुर के वन्यजीव अभयारण्यों में इस साल वन्यजीवों का कुनबा कितना बढ़ा है, इसका आकलन करने के लिए वन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। वर्ष 2026 की वन्यजीव गणना पूर्णिमा 1 मई की शाम 5 बजे से शुरू होकर 2 मई की शाम 5 बजे तक लगातार 24 घंटों तक चलेगी। इस गणना को लेकर गुरुवार को वन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में करीब 79 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। udaipur news | udaipur wildlife census 2026 on 1st may | wildlife news | udaipur wildlife news | udaipur news latest | sajjangarh sanctuary

वन्यजीवों की गिनती के लिए प्रसिद्ध वाटर हॉल तकनीक अपनाई जाएगी। इसके पीछे यह वैज्ञानिक तर्क है कि भीषण गर्मी के मौसम में सभी वन्यजीव 24 घंटे के भीतर कम से कम एक बार पानी पीने के लिए जलाशयों (वाटरहोल) पर जरूर आते हैं। मचानों पर बैठकर गणना करने वाले कर्मचारी पानी पीने आने वाले हर जानवर का रिकॉर्ड दर्ज करेंगे।

गणना मुख्य रूप से जयसमन्द वन्यजीव अभयारण्य, सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, फुलवारी की नाल वन्यजीव अभयारण्य में होगी। मुख्य गणना से 2 दिन पहले अभ्यास सत्र भी आयोजित किया जाएगा। ताकि गणनाकर्ता अपने क्षेत्र, एनिमल ट्रेल्स (जानवरों के आने के रास्ते) और उनके व्यवहार को अच्छी तरह समझ सकें।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक डॉ. सतीश शर्मा और सज्जनगढ़ जैविक उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डॉ हिमांशु व्यास ने कर्मियों को मचान बनाने की ऊंचाई, वन्यजीवों की पहचान और गणना के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उप वन संरक्षक यादवेन्द्र सिंह चुण्डावत सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version