म्यूल अकाउंट गिरोह के खिलाफ उदयपुर साइबर पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाताधारक को गिरफ्तार किया है। खाताधारक ने कमीशन के लालच में अपनी फर्म का बैंक अकाउंट मित्र के जरिए साइबर अपराधियों को दे दिया था। हरियाणा, मध्य प्रदेश, आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना में हुई साइबर धोखाधड़ी के करीब 42 लाख रूपए के इस बैंक अकाउंट में ट्रांजेक्शन हुए थे। udaipur cyber police arrest mule account holder to provide his bank account for cyber crime | udaipur news | cyber crime in udaipur | udaipur police
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि म्यूल खाताधारक अंबामाता थाना क्षेत्र के पुला निवासी दिनेश पुत्र रतनलाल को गिरफ्तार किया गया है। कमीशन के लालच में जो लोग अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को दे रहे हैं, अब उन्हें भी नहीं बक्शा जाएगा। किसी के बैंक खाते में साइबर अपराध संबंधी कोई भी राशि का ट्रांजेक्शन हुआ तो मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसी के तहत साइबर थाने की टीम ने म्यूल अकाउंट खाताधारकों का पता लगाकर, उनके बैंक रिकॉर्ड प्राप्त किए। पड़ताल में पता चला कि दिनेश ने उसकी फर्म श्री कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से एक बैंक अकाउंट खोलकर उसके एटीएम, चेकबुक, नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड सहित पूरी किट परिचित धीरज सिंह को कमीशन पर दे दी थी। इसी बैंक अकाउंट पर हरियाणा, मध्य प्रदेश, आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना में साइबर फ्रॉड की 4 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें 42 लाख रूपए की धोखाधड़ी हुई है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

