Site iconSite icon AR Live News

श्रीगंगानगर में दिन का पारा 44 के करीब पहुंचा

heat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsiusheat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsius

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी के तेवर काफी तेज नजर आने लग है। पिछले 24 घंटों मेंं प्रदेश के कई भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से उपर पर दर्ज किया गया। कुछ जगह हीट वेव भी दर्ज की गई। rajasthan heatwave alert | udaipur rajasthan temperature news | rajasthan heatwave alert | heatwave pilani and Sri Ganganagar |
udaipur weather heatwave alert

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पिलानी व श्रीगंगानगर में हीट वेव दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 43.7, अलवर 41.8, बीकानेर 41.5, चित्तौड़ 42.6, चूरू 42.2, कोटा 42.1, पिलानी 42.1, फलोदी 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 38.8 रहा। udaipur latest news heatwave alert | udaipur temperature heat wave news | maximum temperature udaipur rajasthan 

बढ़ती गर्मी का असर आमजन पर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी वाले क्षेत्रों में आमजन की दिनचर्या प्रभावित होती नजर आ रही है। दिन के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम होने के साथ ही पर्यटन स्थलों पर भी दिन के समय सन्नाटा पसरा नजर आने लगा है। उदयपुर में हालांकि पिछले तीन दिनों में तापमान में कमी आई है,लेकिन दिन के समय बाजारों और पर्यटन स्थलों पर लोगों की चहलपहल बहुत कम है।

पश्चिमी राजस्थान में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ ही कहीं धूल भरी आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की उप शासन सचिव शैफाली कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते तापमान और आगामी गर्मी लू ताप की लहर (हीटवेव) की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग द्वारा आमजन को भी सलाह दी गई है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें।

कार्यस्थलों पर शीतल पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा सामग्री (ओआरएस) आइस पैक की व्यवस्था करने,श्रमिकों को सीधी धूप से बचाने, भारी श्रम वाले कार्य प्रातः या शाम के समय ही करवाने की सलाह दी है। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे पशुओं को छायादार स्थान पर रखें तथा स्वच्छ एवं ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें। प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे के मध्य पशुओं से कार्य नहीं लिया जाए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version